भईया काशी नहीं बन पाया अभी तक क्योटो: अखिलेश ने पानी में लेटे पूर्व पार्षद का वीडियो ट्वीट कर सरकार पर कसा तंज
वाराणसी में पूर्व पार्षद ने गड्ढे में बह रहे पानी में लेटकर धरना दिया। साथ ही हाथ में एक पोस्टर भी लिया जिसमें लिखा था- देखो जलकल संस्थान की लापरवाही , सात दिन से पानी बह रहा है। पूर्व पार्षद का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ट्वीट करके सरकार पर हमला कर दिया।
विस्तार
वाराणसी की नई सड़क पर कुछ दिनों से पाइप में लिकेज का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसका विरोध पूर्व पार्षद शाहिद अली ने अनोखे अंदाज में किया। पूर्व पार्षद गड्ढे में बह रहे पानी में लेट गए और धरना दिया। साथ ही हाथ में एक पोस्टर भी लिया जिसमें लिखा था- देखो जलकल संस्थान की लापरवाही , सात दिन से पानी बह रहा है। पूर्व पार्षद का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ट्वीट करके सरकार पर हमला बोल दिया। अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- भईया काशी नहीं बन पाया अभी तक क्योटो...दिल्ली-लखनऊ वाले यहां भी खिंचवाएं फोटो। अखिलेश के ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। साथ ही विपक्ष सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती।
भइया काशी नहीं बन पाया अभी तक क्योटो
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 7, 2023
दिल्ली-लखनऊवाले यहाँ भी खिंचवाएं फोटो pic.twitter.com/Lxa9V3gGlF
इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं पाइप लाइन में लिकेज से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पीने का बेकार हो रहा है। इससे जलसंकट को लेकर विभागीय पदाधिकारियों की उदासीनता उजागर हो रही है।