{"_id":"63181bc58695da71537d9cf9","slug":"akhilesh-yadav-sent-a-cheque-of-27-lakhs-for-the-people-who-went-to-jail-it-is-the-matter-of-evm-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने जेल गए सपाइयों के लिए भिजवाया 27 लाख का चेक: ईवीएम प्रकरण का है मामला, एक-एक लाख का होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने जेल गए सपाइयों के लिए भिजवाया 27 लाख का चेक: ईवीएम प्रकरण का है मामला, एक-एक लाख का होगा वितरण
Wed, 07 Sep 2022 09:49 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:49 AM IST
सार
अखिलेश यादव के द्वारा पहड़िया ईवीएम प्रकरण में आरोपी सपा कार्यकर्ताओं को आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए 27 लाख रुपये का चेक भी मिल चुका है।
विज्ञापन
सपा नेता किशन दिक्षित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहड़िया ईवीएम प्रकरण में आरोपी सपा कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। ये जानकारी मंगलवार को दक्षिणी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित ने पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 27 लाख रुपये का चेक भी मिल चुका है।
दीक्षित ने बताया कि मौजूदा सरकार ने बदले की भावना से सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजने का कार्य किया है। इस घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जिला कारागार में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
अखिलेश यादव ने आरोपी सपा कार्यकर्ताओं के न्यायिक सहयोग के लिए एक-एक लाख (कुल 27 लाख रुपये) आर्थिक मदद करने के लिए चेक जारी किया है। प्रेसवार्ता के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, अशफाक अहमद डब्लू, पूजा यादव, राजकुमार यादव, शमीम अंसारी, शुभम आदि उपस्थित थे।