फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   akhilesh yadav said that scamist run away aforeign country by the help of BJP

भाजपा को रोकने के लिए सभी दलों से समझौता संभव: अखिलेश यादव

Fri, 16 Feb 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav said that scamist run away aforeign country by the help of BJP
गाजीपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। इसके लिए वह किसी भी दल से समझौता करने को तैयार हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों का एक मंच पर आना होगा।
विज्ञापन


उन्हें बसपा और कांग्रेस से भी परहेज नहीं है। उन्होंने ये बातें शुक्रवार सुबह गाजीपुर के अंधऊ हवाई पट्टी पर पत्रकारों से कहीं। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के पिता के त्रयोदशाह में भाग लेने गाजीपुर आए पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता देश की अखंडता को बचाना है।
विज्ञापन


इसके लिए जरूरी है कि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए। यह काम तभी होगा जब अगले लोकसभा चुनाव में सभी गैर भाजपा दल एकजुट हों। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी गरीब का नाम मोदी नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी उद्योगपति और संपन्न लोगों का नाम होता है। केंद्र सरकार की साजिश से ही पीएनबी में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है। भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों को पैसा दे रही है और उद्योगपति पैसा लेकर विदेश भाग जा रहे हैं। अब तक 15 हजार उद्योगपति देश छोड़ चुके हैं। 

'चाय पर चर्चा' पर नहीं अब होगी 'सच्चाई पर चर्चा'

akhilesh yadav said that scamist run away aforeign country by the help of BJP
गाजीपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा सुप्रीमो ने सवाल उठाया कि मोदी और योगी का भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त शासन के दावे का क्या हुआ। अब समय आ गया है कि सच्चाई पर चर्चा हो। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक ओर तो बोर्ड परीक्षा में छात्रों को नकल करने से रोका जा रहा है और दूसरी ओर विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यों, उपलब्धियों को ही दोहराया गया।

प्रधानमंत्री के छात्रों से संवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी झूठी बातों से किसान, गरीब और नौजवान पहले ही ऊब चुके हैं। संवाद के बाद भोलेभाले और मासूम छात्र भी उनकी हकीकत जान जाएंगे। 

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार बहुत बड़ी साजिश

akhilesh yadav said that scamist run away aforeign country by the help of BJP
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था  स्थिति बद से बदतर है। अपराधी दिन दहाड़े हत्या कर सत्ता का संरक्षण पाकर सरेआम घूम रहे हैं। फर्जी इनकाउंटर हो रहे हैं। एक साजिश के तहत 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने से वंचित किया जा रहा है जिससे कि उनको रोजगार न देना पड़े।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में देश और प्रदेश वर्षो पीछे चले गये हैं। केंद्र और प्रदेश सरकारें महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है। जनता की गाढ़ी कमाई, पूंजीपतियों के घराने लूट रहे हैं।

भाजपा की नीतियां उद्यागपतियों के हित में है। देश के एक प्रतिशत आबादी के पास 73 प्रतिशत सम्पत्ति है। भाजपा के नीतियों के कारण आर्थिक व समाजिक गैर बराबरी बढ़ी है। अखिलेश यादव ने बताया कि योगी सरकार केवल समाजवादी सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर शिलान्यास व उद्घाटन कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed