फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh yadav said in varanasi Indians going abroad search of jobs not handcuffed

UP Politics : अखिलेश बोले- नौकरी की तलाश में जा रहे हैं विदेश, हिंदुस्तानियों को हथकड़ी न लगाएं; जानें मामला

Sat, 15 Feb 2025 11:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में पीएम मोदी पर सियासी तंज किया। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षाी योजनाओं पर भी अपने वक्तव्य दिए।

विज्ञापन
Akhilesh yadav said in varanasi Indians going abroad search of jobs not handcuffed
कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसी हिंदुस्तानी को हथकड़ियों में जकड़ कर अमेरिका से भारत न लाया जाए। लोग विदेश इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि उनके पास अच्छी नौकरी नहीं है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की बेटी की शादी समारोह में हिस्सा लिया और बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि पीएम पिछली बार अमेरिका में हीरा देकर आए थे। इस बार सोने की चेन देनी चाहिए। जब सरकार डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया समेत सभी सरकारी योजनाओं को सफल बता रही है तो उसे बताना होगा कि आखिर लोग देश छोड़ कर विदेश क्यों जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका का व्यापार भारत आए, तभी अच्छी बात
अखिलेश ने कहा कि अच्छी बात तब होगी, जब अमेरिका का व्यापार भारत में आएगा। हमारा व्यापार और बाजार अमेरिका न चला जाए, इसको भी देखना पड़ेगा। आपके पैसे की कीमत नहीं बची है। डॉलर के मुकाबले रुपया नीचे गिरता जा रहा है। भारत सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश हुआ है। सरकार का दावा है कि अर्थव्यवस्था को 5 से 3 नंबर पर पहुंचाएंगे। बजट आने के बाद मायूसी छा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव का स्वागत किया 
अखिलेश यादव पहड़िया स्थित पूर्व डिप्टी एसपी गोरखनाथ यादव के घर भी गए। इससे पहले चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, विधायक तूफानी सरोज, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, प्रदीप मौर्या, संतोष यादव, राजू यादव, रितेश केसरी, विकास श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed