फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav said Government withdraws agricultural law avoids Owaisi to speak in Varanasi

वाराणसी में अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला,बोले-किसान हित में कृषि कानून वापस लें

Tue, 12 Jan 2021 07:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Jan 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said Government withdraws agricultural law avoids Owaisi to speak in Varanasi
एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इस देश में भाजपा से अच्छा झूठ कोई नहीं बोल सकता। किसानों के आंदोलन पर कहा कि अगर किसान लगातार एमएसपी की मांग कर रहे हैं, तो यह भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह किसानों को उनका हक जरूर दे। भारतीय जनता पार्टी किसानों की आवाज नहीं सुन रही है। सुप्रीम कोर्ट के कहने के बाद तो केंद्र सरकार को किसानों से संबंधित सभी कानून वापस ले लेना चाहिए। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से वे जौनपुर में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने रवाना हो गए। उन्होंने ओवैसी का नाम लेने से बचते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी को हटाना चाहती है।
विज्ञापन

 

समाजवादी पार्टी गरीबों पिछड़ों और नौजवानों की पार्टी है। हमारी सरकार में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि किसी के साथ अन्याय न हो। आजमगढ़ की जनता समाजवादी परिवार है। हमारा रिश्ता आजमगढ़ से काफी पुराना है। जब मैं राजनीति में नहीं था, तब से मेरा आजमगढ़ से रिश्ता है। 

 

सरकार बताए गरीबों को कब लगेगी कोविड वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश यादव ने कहा कि वैक्सीन का प्रोटोकॉल उन्हें नहीं पता है। इसका प्रोटोकॉल सरकार ही तय करेगी, लेकिन सरकार कम से कम यह तो बता दे कि गरीबों को यह वैक्सीन कब तक लगेगी और गरीबों के लिए यह फ्री होगी या नहीं। वैक्सीन लगवाने के सवाल पर अखिलेश यादव बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed