{"_id":"59aa54ab4f1c1b0b278b4d49","slug":"akhilesh-yadav-felicitated-wrong-woman-instead-of-abdul-hameed-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश से हुई बड़ी चूक, शहीद अब्दुल हमीद की पत्नी की जगह किसी और को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश से हुई बड़ी चूक, शहीद अब्दुल हमीद की पत्नी की जगह किसी और को किया सम्मानित
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Sat, 02 Sep 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
शहीद हमीद की विधवा रसूलन बीबी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परमवीर चक्र सम्मान से सम्मानित अब्दुल हमीद पत्नी की जगह किसी और महिला को सम्मानित कर दिया। इसे अखिलेश यादव की बड़ी चूक माना जा रहा है। अखिलेश की इस चूक का खुलासा शहीद के पोते ने किया है। अब्दुल हमीद 1965 में हुए भारत पाकिस्तान की जंग में शहीद हो गए थे।
अखिलेश यादव 30 अगस्त को आजमगढ़ जाकर शहीद अब्दुल हमीद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कई शहीदों की विधवाओं को सम्मानित किया था। अखिलेश ने जिन लोगों को सम्मानित किया उनमें हमीद की विधवा रसूलन बीबी का नाम भी शामिल था। लेकिन, वह समारोह में नहीं गई थीं। जब परम वीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी से पूछा गया कि उन्होंने किसी भी सम्मान समारोह में हिस्सा लिया है, तो उन्होंने कहा वे घर पर ही थे, कहीं नहीं गए हैं।
विज्ञापन
अखबारों में जब परमवीर चक्र विजेता के परिजनों ने खुद के सम्मानित होने की खबर पढ़ी, तो आपत्ति जतायी। परम वीर चक्र अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी के पोते ने बताया कि अखिलेश यादव ने उनकी दादी की जगह पर गलत महिला को सम्मानित किया। वहीं उनके पुत्र जमील अहमद ने भी इस तरह के सम्मान पर काफी हैरानी जताते हुए शहीद परिवार के साथ मजाक की बात कही है।
विज्ञापन
Grandson of Rasoolan Bibi (wife of Param Vir Chakra Abdul Hameed) says Akhilesh Yadav felicitated the wrong woman in his grandmother's name. pic.twitter.com/Yc9pBFjND8
— ANI UP (@ANINewsUP) September 2, 2017
विज्ञापन
अखिलेश यादव 30 अगस्त को आजमगढ़ जाकर शहीद अब्दुल हमीद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कई शहीदों की विधवाओं को सम्मानित किया था। अखिलेश ने जिन लोगों को सम्मानित किया उनमें हमीद की विधवा रसूलन बीबी का नाम भी शामिल था। लेकिन, वह समारोह में नहीं गई थीं। जब परम वीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी से पूछा गया कि उन्होंने किसी भी सम्मान समारोह में हिस्सा लिया है, तो उन्होंने कहा वे घर पर ही थे, कहीं नहीं गए हैं।
विज्ञापन
Was at home, didn't go anywhere: Rasoolan Bibi, wife of Param Vir Chakra Abdul Hameed on being asked if she attended any felicitation event pic.twitter.com/lFLNYR5pJV