फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh stands in favor of the rapist minister : Shivraj Chauhan

बलात्कारी मंत्री के पक्ष में खड़े हैं अखिलेश : शिवराज चौहान

Fri, 03 Mar 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh stands in favor of the rapist minister : Shivraj Chauhan
शिवराज के 11 साल पूरे - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जखनियां विधानसभा के तिरछी इंटर कालेज मैदान पर शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी अथवा बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने 14 साल में प्रदेश  को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन


कहा क‌ि जनता के मकानों, दूकानों पर कब्जा करने का काम  किया है। प्रदेश में विकास नहीं, उत्तर प्रदेश में गुंडा तंत्र को  विकसित किया है। कहा कि जिस प्रदेश का मंत्री ही बलात्कारी हो, उस प्रदेश में बहन-बेटियों  के भविष्य का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ऐसे मंत्री अगर मेरे दल में होते, तो  मैं उसे बाहर निकालने का काम करता।
विज्ञापन

 

आरोप लगाया कि सूबे के मुख्यमंत्री उस बलात्कारी  मंत्री के समर्थन में खड़े हैं। कहा कि प्रदेश सरकार जब 24  घंटे  बिजली, हर हाथ को रोजगार, माताओं -बहनों को इज्जत नहीं दे सकती तो, आप  को मुख्यमंत्री क्या संतरी के लायक भी जनता नहीं रहने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज  पार्टी की मुखिया मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप  दलितों-पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाली दलित कि नहीं दौलत की बेटी  हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार अब जा रही है, साइकिल पंचर हो गई, कांग्रेस जैसी पार्टी से समझौता करना क्या संदेश देता है ? आखिर जब विकास किए, तब क्यों समझौते कि जरूरत पड़ी।


कहा क‌ि इसका सीधा मतलब है आपने विकास नहीं किया  है, प्रदेश की जनता को छला है। समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं  से विश्वास उठ गया है। गप्पू और पप्पू का संतुलन बिगड़ने लगा है। मोदी के समर्थन में देश खड़ा  है। पूर्वांचल ने मोदी जी के रूप में विश्व को एक शक्तिशाली नेता दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed