{"_id":"5e22de3a8ebc3e4b381de499","slug":"akhand-pratap-henchman-reached-to-kill-judge-on-pretext-of-selling-curd-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दही बेचने के बहाने जज को मारने पहुंचा अखंड प्रताप का गुर्गा, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दही बेचने के बहाने जज को मारने पहुंचा अखंड प्रताप का गुर्गा, दो पर केस दर्ज
Sat, 18 Jan 2020 04:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Jan 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
एक मुकदमें में शिथिलता बरतने के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख अखंड प्रताप सिंह ने एडीजे आजमगढ़ को पत्र लिखा था। इसकी जांच पुलिस और एसटीएफ ने भी की लेकिन कुछ निकला नहीं। यह मामला करीब ढाई महीने पुराना है। इसी बीच 12 जनवरी की दोपहर एक युवक दही बेचते हुए एडीजे के आवास में घुस गया।
विज्ञापन
बाथरूम में होने की वजह से वह देख नहीं पाए। बाद में आवास पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वह दही बेचने वाला है। ऐसे में एडीजे का दिमाग खनका की इतनी सुरक्षा के बाद भी युवक कैसे भीतर घुस गया।
विज्ञापन
एसपी त्रिवेणी सिंह के आदेश पर शहर कोतवाल अनिल सिंह शुक्रवार को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पूर्व प्रमुख तरवां अखंड प्रताप सिंह को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। पूर्व प्रमुख ने ट्रांसपोर्टर धनराज यादव की हत्या के मामले में उसने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए अदालत में समर्पण किया था। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि एडीजे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।