{"_id":"64409a6a740939909c087c08","slug":"akanksha-dubey-s-photo-viral-mark-of-injury-on-eye-condition-of-face-is-bad-samar-singh-was-also-tagged-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Akanksha dubey: आकांक्षा दुबे की फोटो वायरल, आंख पर चोट का निशान, चेहरे का हाल बेहाल, समर सिंह को किया टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akanksha dubey: आकांक्षा दुबे की फोटो वायरल, आंख पर चोट का निशान, चेहरे का हाल बेहाल, समर सिंह को किया टैग
Thu, 20 Apr 2023 07:45 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:45 AM IST
सार
भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब अभिनेत्री की एक फोटो सामने आई है, जिसमें आकांक्षा का पूरा चेहरा बिगड़ा हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे की वायरल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला गहराता जा रहा है। बुधवार को आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रोते हुए समर सिंह का नाम ले रही थीं। अब आकांक्षा की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें आकांक्षा की आंख पर चोट का निशान दिख रहा है वहीं पूरे चेहरे का हाल बिगड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने
विज्ञापन
ये फोटो आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें समर सिंह को भी टैग किया हुआ था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने यह फोटो सार्वजनिक की है। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो।
विज्ञापन
वीडियो और फोटो सामने आने के बाद जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बता दें कि बुधवार को वायरल वीडियो में आकांक्षा फूट-फूटकर रो रही थीं और कह रही थीं कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है...? मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में...। यह आप लोगों से मेरी आखिरी बातचीत है...। मेरे साथ अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है...।
वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की एक फोटो और वीडियो को सार्वजनिक किया। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो। इसी तरह वीडियो में बिलखते हुए आकांक्षा अपनी पीड़ा बता रही थीं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जिस वीडियो में आकांक्षा अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, वह बहुत पुराना नहीं है। न्यायालय के समक्ष वीडियो को प्रस्तुत कर आकांक्षा दुबे की मौत के प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई जाएगी।