फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey fans tried to attack Samar Singh in varanasi hooting in premises

Samar Singh: आकांक्षा दुबे के प्रशंसकों ने समर सिंह पर किया हमले का प्रयास, कोर्ट परिसर में जबरदस्त हूटिंग

Sat, 08 Apr 2023 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 11:17 PM IST
सार

अदालत में समर सिंह की पेशी की सूचना पर आकांक्षा दुबे के समर्थक अच्छी-खासी संख्या में कचहरी परिसर में पहुंच गए थे। समर को देखते ही आकांक्षा दुबे के प्रशंसकों ने जबरदस्त हूटिंग की और उस पर हमले का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
Akanksha Dubey fans tried to attack Samar Singh in varanasi hooting in premises
समर सिंह की अदालत में पेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी समर सिंह शनिवार शाम भारी गहमागहमी के बीच अदालत में पेश किया गया। समर सिंह की पेशी की सूचना पर आकांक्षा दुबे के समर्थक अच्छी-खासी संख्या में कचहरी परिसर में पहुंच गए थे। इसके मद्देनजर कचहरी परिसर में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन


समर को देखते ही आकांक्षा दुबे के प्रशंसकों ने जबरदस्त हूटिंग की और उस पर हमले का प्रयास भी किया। हालांकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के कारण समर पर हमला करने में किसी को भी सफलता नहीं मिली। पुलिस अपने सुरक्षित घेरे में समर सिंह की पेशी के बाद उसे वाहन में बैठाई और फिर जिला जेल ले गई।

विज्ञापन

संजय सिंह की तलाश जुटी क्राइम ब्रांच की तीन टीमें

इस बीच पत्रकारों ने आकांक्षा दुबे की मौत के संबंध में समर से सवाल पूछे, लेकिन वह सिर झुकाए हुए चुप्पी साधे रहा। वहीं, पेशी से पहले पुलिस ने समर सिंह से करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। उधर, संजय सिंह की तलाश में सारनाथ थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन टीमों की दबिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया, क्या सुलझेगी आकांक्षा दुबे मौत मामले की गुत्थी

पुलिस कस्टडी रिमांड में सुलझेगी आत्महत्या की गुत्थी

Akanksha Dubey fans tried to attack Samar Singh in varanasi hooting in premises
अदालत में समर सिंह को पेश किया गया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की गुत्थी तभी सुलझेगी, जब आरोपी समर सिंह से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। 10 अप्रैल को प्रभावी तरीके से दलीलें प्रस्तुत कर अदालत से समर को 72 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का अनुरोध किया जाएगा। अब तक की पूछताछ में समर से कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उसका डेटा भी रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

क्वारंटीन बैरक में रखा गया समर सिंह

जिला जेल में दाखिल किए जाने के बाद समर सिंह को क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। जिला जेल के जेलर ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है, इसलिए एहतियातन 10 नंबर बैरक को क्वारंटीन बैरक बनाया गया है। रोजाना जो बंदी जेल में आ रहे हैं, उन्हें उसी बैरक में रखा जा रहा है। समर सिंह हमारे लिए एक सामान्य बंदी ही है। जो सुविधाएं अन्य बंदियों के लिए हैं, वही उसे भी मिलेगी।

आकांक्षा के लिए अधिवक्ता आए आगे

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा नि:शुल्क लड़ने की घोषणा अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा की गई है। शनिवार को शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि मधु दुबे की ओर से सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय व महामंत्री शशिकांत दुबे, अनिल पांडेय, अशोक यादव, विनय कुमार त्रिपाठी, गुड्डू चेग्वारा, सौरभ पांडेय और मिथिलेश श्रीवास्तव ने अपना वकालतनामा दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed