फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey Death: Every single thing came to the fore from coming to Varanasi till the body was found

Akanksha Dubey Death: वाराणसी आने से लेकर शव मिलने तक की एक-एक बात सामने आई, डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए कहा..

Sun, 26 Mar 2023 02:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 26 Mar 2023 02:42 PM IST
सार

सारनाथ के जिस होटल में आकांक्षा दुबे का शव बरामद हुआ वहां के जीएम रितेश कुमार मेहता ने बताया कि कल रात को आठ बजे यूनिट के लोगों को बता कर आकांक्षा बर्थडे पार्टी में गई थी और रात में दो बजे वापस आईं। आकांक्षा के कोई लड़का छोड़ने आया था।

विज्ञापन
Akanksha Dubey Death: Every single thing came to the fore from coming to Varanasi till the body was found
इसी कमरे में मृत पाई गईं थी आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे की मौत की खबर से सनसनी फैल गई है। आकांक्षा मौत के साथ ही कई सवाल भी पीछे छोड़ गई हैं। मेहनत से अपनी पहचान बनानी वाली आकांक्षा दुबे की मौत कैसे हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ में बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित होटल सोमेंद्र में पाया गया है। आकांक्षा देवरिया से शूटिंग के लिए 22 मार्च को बनारस आई थीं। आज नाटी इमली में शूटिंग थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे ने खुद बनाई थी अपनी पहचान, इतनी थी एक महीने की कमाई
विज्ञापन

डायरेक्टर विकास ने मेकअप मैन राहुल को फोन करके शूटिंग के लिए तैयार करने के लिए कहा। दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। फोन भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।  फिर होटल वालों ने मास्टर की से दरवाजा खोला तो देखा की शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Akanksha Dubey Death: Every single thing came to the fore from coming to Varanasi till the body was found
Akanksha Dubey - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं आकांक्षा
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 'लायक हूं.. नालायक नहीं' फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। टीम में कलाकार अखिलेश वर्मा, संजय पांडेय, ओशी साहू डायरेक्टर विकास श्रीवास्तव, एसोसियेट डायरेक्टर नीरज श्रीवास्तव, राइटर मनोज पांडेय उनके साथ थे। 
होटल के जीएम रितेश कुमार मेहता ने बताया कि कल रात को आठ बजे यूनिट के लोगों को बता कर आकांक्षा बर्थडे पार्टी में गई थी और रात में दो बजे वापस आईं।  आकांक्षा को कोई लड़का छोड़ने आया था। रात के 1:55 पर करीब 17 मिनट रुकने के बाद लड़का चला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed