फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey case: Who is Samar Singh? What is the relation with the Akanksha Dubey case, read story

Akanksha Dubey case: कौन है समर सिंह ? आकांक्षा दुबे केस से क्या है संबंध, पढ़ें- भोजपुरी गायक की पूरी कहानी

Fri, 31 Mar 2023 01:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 31 Mar 2023 01:33 PM IST
सार

भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। चर्चा ये भी है कि जिस समय सारनाथ थाने में समर सिंह पर मुकदमा दर्ज हो रहा था, उस समय वह गोरखपुर में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहा था।

विज्ञापन
Akanksha Dubey case: Who is Samar Singh? What is the relation with the Akanksha Dubey case, read story
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी और भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वहीं चर्चा ये भी है कि जिस समय सारनाथ थाने में समर सिंह पर मुकदमा दर्ज हो रहा था, उस समय वह गोरखपुर में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहा था। आशंका है कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह गोरखपुर से ही नेपाल निकल गया हो।

विज्ञापन

 

Akanksha Dubey case: Who is Samar Singh? What is the relation with the Akanksha Dubey case, read story
पवन और समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
ये है समर सिंह की कहानी
भोजपुरी गायक समर सिंह मूलरूप से आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बे का रहने वाला है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। पिता की 1999 में हत्या हो गई थी। समर का सबसे बड़ा भाई सुरजीत सिंह घर पर ही रह कर खेती बाड़ी करता है। दूसरे नंबर का भाई बसंत सिंह का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। वह भी कोई व्यवसाय करता है। सबसे छोटा समर सिंह भोजपुरी गायक है।  वर्तमान में उसका घर से कोई खास लेना-देना नहीं है। चार-छह माह पर वह घंटा-दो घंटा के लिए ही घर आता है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में समर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कस्बे में हलचल जरूर देखने को मिल रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Akanksha Dubey case: Who is Samar Singh? What is the relation with the Akanksha Dubey case, read story
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा दुबे के गांव में आक्रोश

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले को लेकर गांव बरदहा में आक्रोश पनपने लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण चक्काजाम करने बरदहा पाल चौराहा पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से उनकी मंशा सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

Akanksha Dubey case: Who is Samar Singh? What is the relation with the Akanksha Dubey case, read story
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थी। परिजन भोजपुरी गायक समर सिंह पर हत्या का आरोप लगा रहे हैँ। मां मधु दुबे न्याय की गुहार लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रही है। बुुधवार अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव आकर उनकी मां को न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित ग्रामीण बरदहा पाल चौराहे पर चक्काजाम करने पहुंच गए। नारेबाजी कर रहे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच कराने की मांग की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed