{"_id":"5bc8cf89bdec2269360ca734","slug":"ajeet-singh-of-varanasi-participant-in-kaun-banega-crorepati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी में पहुंचे काशी के अजीत सिंह ने जीते इतने रुपए, उनके इस काम से प्रभावित हुए बिग बी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबीसी में पहुंचे काशी के अजीत सिंह ने जीते इतने रुपए, उनके इस काम से प्रभावित हुए बिग बी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के साथ अजीत सिंह
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के लिए काम करने वाली गुड़िया संस्था के अजीत सिंह को केबीसी में शुक्रवार के कर्मवीर एपिसोड के लिए आमंत्रित किया गया है। केबीसी के हॉट सीट पर बैठने के साथ ही उन्होंने 12.5 लाख रुपये भी जीते। आगे की स्लाइड्स में देखें...
KBC
महानायक अमिताभ बच्चन ने यहां उन्हें सम्मानित भी किया। इसका प्रसारण शुक्रवार के एपिसोड में किया गया। शो की शूटिंग 14 अक्तूबर को हो चुकी है। बनारस के शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया में किए गए संस्था के साहसिक कार्य से अमिताभ बच्चन खासा प्रभावित हुए।
varanasi
- फोटो : amar ujala
देह व्यापार में लिप्त युवतियों, महिलाओं और उनके बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अजीत सिंह बीते बीस साल से काम कर रहे हैं। उनकी संस्था गुड़िया मानव तस्करी को रोकने के लिए भी कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
शुरुआत उन्होंने मंडुवाडीह के शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया से की। खजूरी के रहने वाले अजीत सिंह ने यहां एक रेस्क्यू आपरेशन भी चलाया था जिसमें कई युवतियों और महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराया था। मौजूदा वक्त में अजीत सिंह पूर्वांचल के 12 जिलों में काम कर रहे हैं।
ं
ं
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
अजीत सिंह ने बताया कि अमिताभ बच्चन गुड़िया संस्था को व्यक्तिगत तौर पर आर्थिक मदद करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड सितारों से भी फंड रेजिंग कर आर्थिक मदद करने का वादा किया है। गुड़िया संस्था के लिए वो अपनी आवाज भी देंगे। केबीसी की शूटिंग के दौरान अजीत सिंह, उनकी पत्नी मंजू, बेटी बारिश के साथ गुड़िया संस्था की टीम मौजूद थी।