{"_id":"cc93291e5b6ee4b4620ca4f00dbcfd16","slug":"airports-railway-stations-throughout-the-city-including-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत शहर भर में पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत शहर भर में पहरा
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर वाराणसी समेत पूरे जोन हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा एवं सभी प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
स्थानीय खुफिया एजेंसियों को भी चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रमुख घाटों एवं गंगा के उसपार भी फोर्स तैनात रहेगी। सोमवार की शाम भी पुलिस ने शहर में प्रमुख स्थानों की चेकिंग की।
विज्ञापन
लखनऊ, कुशीनगर समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आईएसआईएस के 14 संदिग्ध आतंकियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद से काशी की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर बाबतपुर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेश्न पर विशेष रूप से सुरक्षा बढ़ाई गई है। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ और रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी को भी मुस्तैद रहने को कहा गया है।
रेलवे स्टेशन पर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैयार रहेंगे। बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वाड पूरे शहर में प्रमुख स्थानों पर चक्रमण करते रहेंगे।
आईजी जोन एसके भगत ने बताया कि वाराणसी समेत जोन के सभी दस जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। कहीं से भी किसी बवाल की सूचना मिली तो संबंधित थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।