फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Airport management apologized to passenger in babatpur varanasi mistake in boarding pass

यात्री से एयरपोर्ट प्रबंधन ने मांगी माफी: एक्स पर पोस्ट होते ही मची खलबली..., बोर्डिंग पास में हुई थी गड़बड़ी

Mon, 10 Mar 2025 08:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 08:46 PM IST
सार

बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्री को उस वक्त परेशान होना पड़ा जब उसे वास्तविक गेट नहीं मिल रहा था। अचानक गेट बदलने से पैसेंजर को काफी परेशानी हुई। इस पर महिला यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन
Airport management apologized to passenger in babatpur varanasi mistake in boarding pass
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Babatpur Airport Varanasi: सोमवार को इंडिगो के विमान से यात्रा करने वाले यात्री उस समय परेशान हुए जब अचानक बोर्डिंग गेट बदल दिया गया। वास्तविक गेट की जानकारी के लिए यात्री टर्मिनल में भटकते रहे, लेकिन उन्हें इंडिगो स्टाफ द्वारा सही जानकारी नहीं दी गई। इससे परेशान होकर एक यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर शिकायत कर दी।

विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट करने के बाद एडवोकेट बी. लक्ष्मी अभिलाष ने बताया कि उन्हें जो बोर्डिंग पास एयरलाइंस द्वारा दिया गया, उसमे गेट संख्या 4 दर्ज था। वहीं, बोर्डिंग के समय गेट बदलने की सूचना प्रसारित की गई। जब गेट नंबर 2 को यात्री ढूंढ़ने लगे तो उन्हें गेट नहीं मिला।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब इंडिगो स्टाफ से लेनी चाही तो उन्होंने भी सही जवाब नहीं दिया। इससे नाराज यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी शिकायत कर दी। इंडिगो ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जवाब दिया कि गेट बदलना हमारे बस में नहीं होता है। यह एयरपोर्ट अथाॅरिटी द्वारा किया जाता है। फिर भी यदि आपको परेशानी हुई तो उसके लिए माफी चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यात्री वाराणसी से हैदराबाद जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। गेट नंबर चार प्रथम तल पर है जबकि गेट नंबर 2 भूतल पर। इसलिए यात्री को गेट ढूंढने में परेशानी हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed