फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   airlines will be fly in day from tomorrow at babatpur airport

इंतजार खत्म, बाबतपुर एयरपोर्ट से दिन की उड़ानें कल से फिर शुरू

Wed, 31 May 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 31 May 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
airlines will be fly in day from tomorrow at babatpur airport
हवाई जहाज
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मार्च महीने से हो रहा रनवे रिकार्पेटिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इसी के साथ ही हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं दे रही एयरलाइंस ने अपना नया शेड्यूल एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ  इंडिया सहित संबंधित विभागों के पास भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि एक जून से बाबतपुर हवाई अड्डे पर 10 मार्च से पहले की तरह दिनभर उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी।

बताते चलें की लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे काफी पुराना हो चुका था जिसके चलते विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ  करने में काफी समस्या होती थी। इसके चलते रनवे की रीकारपेटिंग का कार्य बहुत जरूरी हो गया था।
विज्ञापन


उसके बाद 10 मार्च से लेकर 31 मई तक रनवे का कार्य किया जाने लगा। इस दौरान सभी उड़ानों का संचालन सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। सुबह छह बजे से 10 बजे तथा शाम छह बजे से रात 10 बजे के मध्य ही उड़ानों का संचालन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हवाई अड्डे पर कार्यरत सभी एजेंसियों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि रनवे रीकारपेटिंग का कार्य पूरा हो गया है। एक जून से दिन में उड़ाने संचालित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed