{"_id":"592e637c4f1c1ba915bdcfbf","slug":"airlines-will-be-fly-in-day-from-tomorrow-at-babatpur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, बाबतपुर एयरपोर्ट से दिन की उड़ानें कल से फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, बाबतपुर एयरपोर्ट से दिन की उड़ानें कल से फिर शुरू
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 31 May 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
हवाई जहाज
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मार्च महीने से हो रहा रनवे रिकार्पेटिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
इसी के साथ ही हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं दे रही एयरलाइंस ने अपना नया शेड्यूल एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इंडिया सहित संबंधित विभागों के पास भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि एक जून से बाबतपुर हवाई अड्डे पर 10 मार्च से पहले की तरह दिनभर उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी।
बताते चलें की लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे काफी पुराना हो चुका था जिसके चलते विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ करने में काफी समस्या होती थी। इसके चलते रनवे की रीकारपेटिंग का कार्य बहुत जरूरी हो गया था।
उसके बाद 10 मार्च से लेकर 31 मई तक रनवे का कार्य किया जाने लगा। इस दौरान सभी उड़ानों का संचालन सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। सुबह छह बजे से 10 बजे तथा शाम छह बजे से रात 10 बजे के मध्य ही उड़ानों का संचालन होता था।
विज्ञापन
इससे हवाई अड्डे पर कार्यरत सभी एजेंसियों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि रनवे रीकारपेटिंग का कार्य पूरा हो गया है। एक जून से दिन में उड़ाने संचालित होंगी।