फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   air

एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा 220, बढ़ेगी परेशानी

Wed, 28 Oct 2020 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
air
वाराणसी। विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल वाराणसी की हवा को सुधारने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालत यह है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स को मापने वाली इकाई वाले क्षेत्र में पानी का छिड़काव करके आंकड़ों को कम किया जा रहा है। बावजूद इसके एयर क्वालिटी इंडेक्स दो सौ के नीचे नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कूड़ा जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं कूड़े में आग लगाने का काम निरंतर जारी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शहर के सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों में लहरतारा, कैंट स्टेशन,तरना शामिल हैं। यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले सप्ताह भर से तीन सौ के ऊपर है। वहीं रामनगर का इलाका भी वायु गुणवत्ता में बेहतर नहीं है। यहां पर पिछले एक सप्ताह से एयर क्वालिटी इंडेक्स 235 के ऊपर हैं। मंगलवार को वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 318 क्युबिक मीटर दर्ज किया गया। औसत वायु गुणवत्ता 215 और न्यूनतम 74 रहा। पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 335, औसत 219 और न्यूनतम 127 क्युबिक मीटर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed