फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air show in Varanasi Police Commissioner reviews security and traffic management for 3 million spectators

वाराणसी में एयर शो: 30 लाख दर्शकों की भीड़ संभालने का मेगा प्लान, गंगा किनारे पार्किंग, पांच स्थान चिह्नित

Tue, 29 Sep 2026 12:43 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 29 Sep 2026 12:43 AM IST
सार

वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसे लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। 22, 23 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो में 30 लाख लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
Air show in Varanasi Police Commissioner reviews security and traffic management for 3 million spectators
30 लाख दर्शकों के लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एयर शो की तैयारियों को लेकर सोमवार को पड़ाव चौराहा, रामनगर बाईपास, टेंगरा मोड़, डोमरी गंगा घाट और कोदोपुर घाट का दौरा किया। सुरक्षा, भीड़ और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। 22, 23 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो में 30 लाख लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने व्यवस्थित पार्किंग, प्रवेश-निकास और पैदल मार्गों की प्रभावी व्यवस्था को कहा। बैरिकेडिंग, प्रतीक्षा क्षेत्र और कतार प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया। संभावित भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। गंगा के दोनों ओर चिह्नित पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग और सुगम यातायात के निर्देश दिए।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि एयर शो के दौरान निगरानी कैमरों, ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों से लगातार नजर रखी जाएगी। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इससे प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी नजर रख तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। संभावित अत्यधिक भीड़ को देख आपातकालीन मार्ग और आपातकालीन निकास को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए है। कमियों को समयबद्ध रूप से दूर करने के लिए पूर्वाभ्यास भी किया जाए। 
विज्ञापन

पुलिस और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे। इसका उद्देश्य ऐसा प्रबंधन करना है, जिससे आमजन सुरक्षित वातावरण में इस भव्य आयोजन का आनंद उठा सकें। उन्होंने जोर दिया कि सभी विभाग मिलकर काम करें ताकि कोई चूक न हो। निरीक्षण के दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी यातायात अनिल कुमार, एडीसीपी वैभव बांगर और अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed