{"_id":"5c842a59bdec22144a271b50","slug":"air-service-from-ghazipur-to-delhi-kolkata-from-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए हवाई सेवा जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए हवाई सेवा जून से
Sun, 10 Mar 2019 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
air service
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संचार और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जून में गाजीपुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। शहर के आमघाट स्थित जलकल परिसर में नौ करोड़ की लागत से 84 विकास कार्यों के शिलान्यास के दौरान उन्होंने यह घोषणा की।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में कनेक्टिविटी का बड़ा महत्व होता है। इसलिए गाजीपुर से हवाई यातायात सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2014 तक देश में कुल 47 एयरपोर्ट थे, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद आज यह संख्या 103 हो गई है। कहा कि आने वाले समय में 23 और एयरपोर्ट देश में बन जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आमघाट स्थित जलकल परिसर में नौ करोड़ की लागत से 84 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा नमामि गंगे परियोजना के तहत छह गंगा घाटों के सुंदरीकरण का भी शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना का काम जब शुरू हुआ था तो गति धीमी थी लेकिन पिछले दो-ढाई साल में इस योजना के अंतर्गत 136 बड़ी परियोजनाएं बनीं। इनमें 64 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। बाकी पर भी काम जल्द शुरू किया जाएगा।