फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air India will start a new flight between Varanasi-Lucknow this month.

वाराणसी-लखनऊ के बीच सीधी विमान सेवा इसी माह, एयर इंडिया शुरू करेगा नई उड़ान

Thu, 12 Mar 2020 01:34 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Mar 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Air India will start a new flight between Varanasi-Lucknow this month.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

काशी से लखनऊ के बीच सीधी उड़ान का शुभारंभ होने जा रहा है। एयर इंडिया इसी माह के अंत तक विमान सेवा शुरू कर देगी। हालांकि अभी तिथि तय नहीं की गई है। लंबे समय से वाराणसी-लखनऊ के बीच सीधी विमान सेवा शुरू कराने की मांग की जा रही थी। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए एयर इंडिया ने विमान सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रति यात्री किराया 1,863 रुपये रखा गया है। एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर आतिफ इदरीश ने बताया कि यात्रियों की मांग पर इसी माह में काशी से लखनऊ के बीच सीधी विमान सेवा शुरू की जा रहा है। उधर, इंडिगो एयरलाइंस 29 मार्च से वाराणसी-आगरा के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। सुबह 10.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 11.50 बजे विमान आगरा एयरपोर्ट पहुंचेगा। माना जा रहा है कि इन दोनों उड़ानों से व्यापारिक, धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed