फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air india plane standing from six days at varanasi airport due to technical fault engineers could not fix it

वाराणसी एयरपोर्ट: तकनीकी खराबी के चलते छह दिन से खड़ा है विमान, इंजीनियरों की टीम दुरुस्त करने में जुटी

Wed, 13 Apr 2022 03:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Apr 2022 03:19 PM IST
सार

एयर इंडिया का विमान एआई 406 की सात अप्रैल को वाराणसी एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। छह दिन बाद भी विमान की तकनीकी खराब को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। 

विज्ञापन
Air india plane standing from six days at varanasi airport due to technical fault engineers could not fix it
एयर इंडिया का विमान - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छह दिन से खराब पड़ा विमान अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। दिल्ली से आए इंजीनियरों ने काफी प्रयास किया लेकिन वे विमान ठीक नहीं कर पाए।  एयर इंडिया का विमान एआई 406 दिल्ली से 159 यात्रियों को लेकर सात अप्रैल को वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचने वाला था कि पायलट को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। उसने वाराणसी एटीसी से संपर्क कर जानकारी दी और विमान को उतारने की अनुमति मांगी।

विज्ञापन


एटीसी से अनुमति मिलते ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सुबह 11:46 बजे कराई गई। यात्रियों को उतरने के बाद इंजीनियरों ने विमान को ठीक करने का प्रयास किया। मंगलवार शाम तक इंजीनियर विमान ठीक नहीं कर पाए। दिल्ली की टीम के आने से यह उम्मीद थी कि विमान जल्द ठीक होकर अपने निर्धारित रुट पर संचालित हो सकेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। इंजीनियरों की टीम विमान में तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed