फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air India plane going to Kathmandu was diverted and reached Banaras

Varanasi News: काठमांडो जा रहा एयर इंडिया का विमान डायवर्ट होकर बनारस पहुंचा, मौसम का बदलाव बना कारण

Tue, 13 May 2025 12:17 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 12:17 AM IST
सार

मौसम के बदलाव के कारण काठमांडो जा रहा विमान डायवर्ट होकर बनारस पहुंचा। यात्री विमान में ही बैठे रहे बाद में मौसम सामान्य हुआ और विमान रवाना हो गया।

विज्ञापन
Air India plane going to Kathmandu was diverted and reached Banaras
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मौसम की खराबी के चलते काठमांडो जा रहा एयर इंडिया का विमान डायवर्ट होकर सोमवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा। 30 मिनट हवा में चक्कर काटने के बाद उतरे विमान में 132 यात्री सवार थे। डेढ़ घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर विमान काठमांडो के लिए उड़ान भरा।

विज्ञापन


एयर इंडिया के विमान ए आई 2219 ने दिल्ली से 132 यात्रियों को लेकर अपने निर्धारित समय दोपहर 2.30 बजे काठमांडो के लिए उड़ान भरी। शाम 4.30 बजे काठमांडो हवाई क्षेत्र में पहुंचा लेकिन मौसम साफ नहीं होने और दृश्यता कम होने के कारण एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी और विमान लगभग 30 मिनट हवा में चक्कर काटने के बाद वाराणसी डायवर्ट हो गया।
विज्ञापन


शाम 5.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान उतरा। डेढ़ घंटे बाद मौसम सामान्य हुआ तो देर शाम 7 बजे विमान ने काठमांडो के लिए उड़ान भरी। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर रहा। विमान के अंदर ही सभी यात्री बैठे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed