फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air India Express starts direct flight service from Varanasi to Kolkata and Jaipur

Varanasi News: वाराणसी से कोलकाता और जयपुर के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी विमान सेवा शुरू

Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
सार

अगर आप काशी से कोलकाता और जयपुर की ओर जाना चाहते हैं तो अब विमान सेवा से जुड़ी अच्छी खबर है। अब इन दोनों जगहों के लिए सीधी विमान सेवा की शुरूआत कर दी गई है जिससे यात्रियों के समय की बचत तो होगी ही साथ में संपर्क और सुदृढ़ होंगे।

विज्ञापन
Air India Express starts direct flight service from Varanasi to Kolkata and Jaipur
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबतपुर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वाराणसी से कोलकाता और जयपुर से जोड़ते हुए नई सीधी विमान सेवा की शुरुआत कर दी है। यह सेवा यात्रियों को तीन प्रमुख शहरों के बीच सीधे जोड़ रही है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1596 दोपहर 1:50 बजे कोलकाता से 168 यात्रियों को लेकर रवाना हुई और 3:15 बजे वाराणसी पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद यही विमान वाराणसी से 3:50 बजे 150 यात्रियों को लेकर उड़ान भरकर 5:30 बजे जयपुर पहुंचा। वही विमान IX-1560 बनकर 6:00 बजे जयपुर से 148 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ और 7:40 बजे वाराणसी पहुंचा। अंत में, विमान 8:10 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 162 यात्रियों को लेकर 9:40 बजे कोलकाता पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेवा से पर्यटन, व्यापार और तीर्थयात्रा के लिए यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और तीनों शहरों के बीच संपर्क सुदृढ़ होगा। 

जाने क्या है किराया

वाराणसी से कोलकाता के लिये एयरलाइन्स ने चार हजार विमान किराया निर्धारित किया है वही जयपुर के लिये लगभग 5 हजार से लेकर 6हजार तक किराया है। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि दोनों शहरों के लिये 1 जून से विमान सेवा को शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed