फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air India Express passengers lost bags remain undelivered even on second day in varanasi

Varanasi News: एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों का छूटा बैग दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा, पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 26 Nov 2025 12:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Nov 2025 12:16 AM IST
सार

Varanasi News: एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों का छूटा बैग दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा। इस पर यात्रियों ने नाराजगी जाहिर किया। उधर, अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों का बैग संभावित रूप से बुधवार तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Air India Express passengers lost bags remain undelivered even on second day in varanasi
air india express - फोटो : एएनआई

विस्तार

एयर इंडिया एक्सप्रेस से शारजाह से वाराणसी आए यात्रियों की परेशानी दूसरे दिन भी कम नहीं हुई। सोमवार को विमान से छूटे यात्रियों के लगेज में से मंगलवार को भी सभी बैग नहीं पहुंच सके। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार केवल 15 से 20 यात्रियों का बैग ही वाराणसी पहुंच पाया, जबकि बाकी यात्रियों का बैग संभावित रूप से बुधवार तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-186 से आ रहे यात्रियों में से 119 यात्रियों का लगेज सोमवार को छूट गया था। विमानन अधिकारियों का कहना है कि मौसम की खराबी और कम विजिबिलिटी के कारण विमान को अतिरिक्त ईंधन लेकर उड़ान भरनी पड़ी, जिससे बैग छोड़ने की स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


एयरलाइन ने शारजाह से वाराणसी पहुंचे कुछ यात्रियों का लगेज मंगलवार को मंगाकर जौनपुर, आज़मगढ़, चंदौली, गाजीपुर और मऊ के यात्रियों के घर भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि लगन सीजन को देखते हुए ज्यादातर यात्री अपने साथ बड़े कार्टून लेकर आ रहे हैं। समस्या इसलिए उत्पन्न हो रही है क्योंकि कार्टून की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई अधिक होती है। विमान में जगह कम होने के कारण बैग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शारजाह से आने वाली दोनों फ्लाइट्स, आईएक्स-184 और आईएक्स-186 से सभी यात्रियों का सामान आ गया। ज्यादातर यात्रियों का सामान उनके घर भेज दिया गया, वहीं कुछ का सामान बुधवार को भेजा जाएगा। सूत्रों का दावा है कि बीते 3–4 दिनों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे यात्रियों में नाराज़गी है।

पीक सीजन होने के चलते इन दिनों शारजाह-वाराणसी रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इसी वजह से शारजाह से वाराणसी के बीच दो विमानों का नियमित आवागमन किया जा रहा है, बावजूद इसके एयरलाइन लगेज मैनेजमेंट को सुचारू रूप से करने में संघर्ष कर रही है। यात्री लगातार एयरलाइन काउंटर पर संपर्क कर अपना बैग जल्द उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed