{"_id":"5b7078b442c79201c9053528","slug":"air-firing-target-to-shopkeeper-in-market-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः बाजार में हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः बाजार में हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, व्यापारियों ने लगाया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 12 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के मुनारी बाजार में रविवार दोपहर बाइक सवार चार मनबढ़ों ने दुकानदार राजकुमार विश्वकर्मा को धमकाते हुए हवाई फायरिंग की और भाग निकले। हवाई फायरिंग से नाराज बाजार के व्यापारियों ने चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे सीओ पिंडरा और थानाध्यक्ष चौबेपुर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो आधा घंटे बाद जाकर जाम समाप्त हुआ।
पीड़ित राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार की रात कुछ युवक रमाशंकर उर्फ रामा शुक्ला के घर के सामने शराब पी रहे थे। मना करने पर सभी उलझे और फिर चले गए। रात दस बजे के करीब स्कॉर्पियो में सवार होकर 10 की संख्या में जुटे युवकों ने रामा शुक्ला का दरवाजा तोड़कर मारपीट की। घटना को लेकर चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
रामा शुक्ला के साथ मुकदमा दर्ज कराने बेटा राजकुमार भी गया था। शनिवार को मुनारी स्थित खेल मैदान में राजकुमार खेल रहा था तो उसे कुछ लोगों ने धमकाया। सौ नंबर पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामला शांत कराया। रविवार की दोपहर दो बाइक पर सवार चार युवक राजकुमार की दुकान पर पहुंचे और गालीगलौज करने के बाद हवाई फायरिंग कर भाग निकले।
विज्ञापन
उधर, हवाई फायरिंग की जानकारी पाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह सहित भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि पूर्व की घटना की रंजिश में हवाई फायरिंfग की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।