फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AI gurus farmers defense scientists and investors will participate in Institute Day celebrations at IIT BHU

आईआईटी बीएचयू: संस्थान दिवस पर 29 को एआई गुरु, किसान, रक्षा वैज्ञानिक, निवेशक होंगे एक मंच पर

Fri, 26 Jun 2026 04:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 26 Jun 2026 04:54 PM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में 29 जून को संस्थान दिवस पर इसरो-डीआरडीओ के लिए रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र के खोजों को सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम में सीएम योगी भी शिरकत कर सकते हैं।

विज्ञापन
AI gurus farmers defense scientists and investors will participate in Institute Day celebrations at IIT BHU
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में पहली बार 29 जून को संस्थान दिवस मनेगा। संस्थान दिवस उत्थान में एआई गुरु, डेटा साइंटिस्ट, किसान, रक्षा वैज्ञानिक, निवेशक, युवा आंत्रप्रेन्योर एक मंच होंगे और एक-दूसरे की जरूरतों और समस्याओं को सुनकर उनका समाधान देंगे। काशी के स्कूलों से लेकर आईआईटी के छात्र उनके सवाल पूछ सकेंगे। यहां इसरो-डीआरडीओ के लिए चल रहे बड़े प्रोजेक्ट के साथ ही एग्री टेक, डीप टेक, मेड टेक, बायो इनोवेशन, ई-मोबिलिटी और सस्टनेबल तकनीक, हाइड्रोजन, डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति रिपोर्ट भी रखी जाएगी।

विज्ञापन


स्वतंत्रता भवन सभागार में सुबह 9 बजे से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं, उनको निमंत्रण भेजा गया है। एक टेक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें 100 शोकेस में 50 तकनीक-एआई पर आधारित प्रदर्शनी होगी, बाकी कृषि, निवेशकों और स्टार्टअप्स की होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 12 पुरा छात्रों को डिस्टिंग्विश्ड एलुमनस अवाॅर्ड दिया जाएगा। उन्हें उनके पेशेवर, शैक्षणिक, औद्योगिक, उद्यमिता, अनुसंधान और सार्वजनिक जीवन में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान प्रोफेशन, इंडस्ट्री एंड एंटरप्रेन्योरशिप, एकेडमिक्स, सार्वजनिक जीवन, रिसर्च और इनोवेशन डिस्टिंग्विश सर्विसेज टू द इंस्टीट्यूट और 45 साल के कम उम्र वाले पुरा छात्रों को यंग एलुमनस अचीवर्स अवाॅर्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

161 में से 88 पेटेंट, 2026 का नया रिकॉर्ड
आईआईटी बीएचयू में डीन रिसर्च प्रो. राजेश कुमार के मुताबिक संस्थान में इस साल कुल 161 पेटेंट फाइल किए गए जिसमें से रिकॉर्ड 88 पेटेंट पाने वाले 69 वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों को सम्मानित किया जाएगा। ये पेटेंट एक साल का नया रिकॉर्ड है। आयोजनकर्ता और बायो मेडिकल इंजीनियरिंग के प्रो. प्रदीप पाइक ने कहा कि कई शानदार छात्र मिलते हैं। बीएचयू के अलग-अलग विभागों के साथ हम लोग लैब में एआई आधारित थेरेपी और इनोवेशन कर रहे हैं। हम लोग आग पर भी काबू करने के लिए फायर मैनेजमेंट पर भी काम करेंगे। बायो केमिकल इंजीनियरिंग और आयोजक मंडल की डॉ. आभा मिश्रा ने कहा कि हम राष्ट्रीय महत्व की चीजों को अपने रिसर्च में शामिल करने जा रहे हैं। आयोजन मंडल में शामिल डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, स्वच्छ तकनीक, हाईटेक कंप्यूटिंग, इंटेलीजेंट सिस्टम, रक्षा तकनीक, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, निवेशकों आदि की थीमेटिक प्रदर्शनी देखेगी।

स्टार्टअप निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे पिच डेक
चयनित स्टार्टअप्स निवेशकों और नवाचार इको सिस्टम के सामने अपने पिच डेक प्रस्तुत करेंगे। इससे उन्हें वित्तीय सहयोग मिलेगा। पिच सेशन के प्रदर्शन के आधार पर इन्क्यूबेटेड चयनित स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग दी जाएगी। प्रदर्शनी की गुणवत्ता और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए एक स्टॉल रिव्यू कमेटी का गठन किया गया है। स्टॉलों की प्रस्तुति, इनोवेशन, प्रभाव और सहभागिता का मूल्यांकन करेगी। इस समीक्षा प्रक्रिया में स्टार्टअप्स, उत्कृष्टता केंद्र, शैक्षणिक विभाग और उद्योगों सहित सभी श्रेणियों के प्रदर्शनी स्टॉल भाग लेंगे। समिति की अनुशंसा के आधार पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को बेस्ट स्टॉल प्रशंसा अवाॅर्ड भी दिया जाएगा।
 

विद्यार्थियों, प्रोफेसरों, पूर्व छात्रों, उद्योग और समाज के बीच संबंधों को मजबूत करेगा। रिसर्च, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में संस्थान के बढ़ते योगदान को दिखाएगा। - प्रो. अमित पात्रा, निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed