फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AI-Generated Obscene Video Teenager Blackmailed Victim Approaches Police Station FIR Filed Against Young Man

एआई से बनाई अश्लील वीडियो: किशोरी को किया ब्लैकमेल, थाने पहुंची पीड़िता; युवक के खिलाफ FIR

Thu, 07 May 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 06:11 AM IST
सार

Varanasi News: कैं थाने में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि युवक एआई से युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे वायरल भी करता था।

विज्ञापन
AI-Generated Obscene Video Teenager Blackmailed Victim Approaches Police Station FIR Filed Against Young Man
कैंट थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Varanasi Crime: वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बदनाम करने के उद्देश्य से एआई तकनीक के जरिए अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि क्षेत्र निवासी युवक लंबे समय से उनकी बेटी के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकतें और गाली-गलौज करता रहा है। पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर कैंट पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि 29 अप्रैल को आरोपी ने फोन पर किशोरी को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर किशोरी की आपत्तिजनक फोटो और एआई के माध्यम से तैयार किए गए अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने ये वीडियो पीड़िता के रिश्तेदारों को भी भेजे, जिससे परिवार को सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग और एआई तकनीक के जरिए किए गए इस तरह के अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed