फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chandrashekhar azad biopic Aham brhmasmi sanskrit movie trailer launch in varanasi

चंद्रशेखर आजाद की बायोपिक 'अहम् ब्रह्मस्मि' का ट्रेलर लॉन्च, संस्कृत में बनी देश की सातवीं फिल्म

Mon, 05 Aug 2019 12:24 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 05 Aug 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
chandrashekhar azad biopic Aham brhmasmi sanskrit movie trailer launch in varanasi
अहम् ब्रह्मस्मि के डायरेक्टर आजाद - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर कई फिल्में बनी हैं। लेकिन इस बार उनके जीवन पर बनी फिल्म की सबसे खास बात है कि वह देवभाषा संस्कृत में बनी है। इस फिल्म का नाम 'अहम् ब्रह्मस्मि' है। यह फिल्म देश की सातवीं फिल्म है जो संस्कृत भाषा में बनी है। 

विज्ञापन


देवभाषा संस्कृत में निर्मित फिल्म 'अहम् ब्रह्मस्मि' के ट्रेलर का विमोचन रविवार को किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित समारोह में फिल्म का ट्रेलर और गीत लोगों सामने प्रस्तुत किया गया। 
विज्ञापन


यह फिल्म भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन और दर्शन पर आधारित है। फिल्मकार आजाद फिल्म के जरिए विश्व में मानवता का संदेश देना चाहते हैं। आजाद ने बताया कि भारत को जानने और समझने के लिए संस्कृत की शरण में आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्कृत है तो संस्कृति है। हम सभी को अपने सनातन संस्कृति पर गर्व है। फिल्म का निर्माण कामिनी दुबे और बांबे टॉकीज स्टूडियोज ने किया है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. गंगाधर पंडा, अध्यक्षता कुलपति प्रो. टीएन सिंह, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या तथा घनश्याम दुबे ने विचार व्यक्त किए। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

इसके पहले संस्कृत में बनी हैं ये फिल्में

आदि शंकराचार्य 1983    
भागवद् गीता 1993    
प्रियमानसम् 2015    
इस्ती 2016    
सूर्यकंठ 2017    
अनुकृति 2017    
पुण्यकोटि (संस्कृत में बनी पहली एनिमेटेड फिल्म) 2018    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed