फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said less rain in 26 districts of UP production of Millets

Varanasi: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- यूपी के 26 जिलों में कम बारिश, मोटे अनाज के पैदावार पर जोर

Fri, 28 Jul 2023 09:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jul 2023 09:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही  शुक्रवार को वाराणसी आए और कृषि उत्पादन के साथ ही विकास का कार्यों की समीक्षा की है। मंडलायुक्त सभागार में पत्रकारों से बात की और कम बारिश की चुनौती से निपटने की रणनीति बताई। 

विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said less rain in 26 districts of UP production of Millets
विकास कार्यों की समीक्षा करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 26 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। इनमें से ज्यादातर जिले पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं। नौ जिलों में बहुत कम बारिश हुई है। अब मोटे अनाज सहित कम पानी वाली फसलों के पैदावार पर जोर दिया जा रहा है। कृषि मंत्री शुक्रवार को वाराणसी आए और कृषि उत्पादन के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


मंडलायुक्त सभागार में पत्रकारों से बात की और कम बारिश की चुनौती से निपटने की रणनीति बताई। कृषि मंत्री ने कहा कि सामान्य की तुलना में अब तक 80 फीसदी ही बारिश हुई है। इसमें भी असंतुलन है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश हुई है। 17 जिले ऐसे हैं, जहां बहुत बारिश रिकॉर्ड की गई है। सभी नहरें पूरी क्षमता से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विजय मिश्र सहित दो को एक-एक साल की सजा, छह साल पहले दी थी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत

किसानों को मोटे अनाज वाली फसलों और चारे की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त जारी कर दी है। इसका फायदा भी किसानों को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत की है। इसमें जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

कृषि मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का असर दिख रहा है। किसी क्षेत्र में भारी बारिश तो कहीं सूखे जैसी स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। 30 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। 15 अगस्त को पांच करोड़ पौधे और लगाए जाएंगे। यह सिलसिला चलता रहेगा। इससे पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed