फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agriculture graduates of UP College will now get Honors degree

यूपी कॉलेज के कृषि स्नातकों को अब मिलेगी ऑनर्स की डिग्री

Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Agriculture graduates of UP College will now get Honors degree
उदय प्रताप कॉलेज के कृषि स्नातकों को अब ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। वर्तमान सत्र के अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ इसकी शुरुआत हो जाएगी। बीएससी कृषि के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को महाविद्यालय की ओर से आईसीएआर के मानकों के अनुसार ऑनर्स की डिग्री दी जाएगी। कृषि संकाय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से एक्रेडेशन (प्रत्यायन) कराने के लिए यूपी कॉलेज ने सेल्फ स्टडी रिपोर्ट ऑनलाइन भेज दी है। संभावना है कि आईसीएआर की टीम निरीक्षण के लिए अगस्त में महाविद्यालय का दौरा करेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कृषि संकाय में आईसीएआर के अनुसार पाठ्यक्रम का संचालन होता है। बता दें कि आईसीएआर से एक्रेडेशन के लिए छात्र दो साल से लगातार महाविद्यालय प्रशासन पर दबाव बना रहे थे। एक्रेडेशन नहीं होने के कारण छात्रों को अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं थी। छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन भी किया था। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी समस्या दूर हो जाएगी। प्रबंधन विवाद के कारण एक्रेडेशन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। नए प्राचार्य ने पद भार संभालने के बाद बीएससी एजी को आईसीएआर से एक्रेडेशन कराने के लिए एसएसआर रिपोर्ट तैयार कराई और मूल्यांकन के लिए 3.54 लाख रुपये का शुल्क भी जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed