फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   agricultural feeders will be 24 hour high voltage supply to prevent theft of electricity wires

बिजली के तारों की चोरी पर लगाम: कृषि फीडर में 24 घंटे होगी बिजली की आपूर्ति, तीनों फेज में हाई वोल्टेज सप्लाई

Mon, 24 Jun 2024 10:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 24 Jun 2024 10:34 PM IST
सार

बिजली के तारों की चोरी पर लगाम कसने के लिए विभाग ने कृषि फीडर में चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। बिजली के तारों को बचाने के लिए बिजली विभाग तीनों फेज में हाई वोल्टेज सप्लाई करेगा। 

विज्ञापन
agricultural feeders will be 24 hour high voltage supply to prevent theft of electricity wires
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि फीडर के बिजली के तारों को चोर नहीं काट पाएंगे। बिजली निगम कृषि फीडर बिजली के तारों में चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति करेगा। दिन के सुबह छह से शाम चार बजे तक नलकूप समेत अन्य कृषि उपकरण चल सकेंगे जबकि इसके बाद तीनों फेज में हाईवोल्टेज आपूर्ति होगी।

विज्ञापन


बिजली निगम ने यह निर्णय बिजली चोरों की ओर से की जा रही बिजली के तारों की चोरी पर रोक लगाने के लिए किया है। पहले सिर्फ दिन में ही कृषि फीडर से आपूर्ति होती थी। रात में बिजली आपूर्ति नहीं होने की वजह से चोर तार काट ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


निदेशक कार्मिक और प्रशासन आरके जैन ने बताया कि यह व्यवस्था कई जिलों में लागू की जा चुकी है। चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह उपाय अपनाया गया है। कृषि उपकरण तो सिमीत समय तक ही चलेंगे। पानी बर्बाद नहीं होगा, लेकिन पोल के ऊपर से गुजरे तारों में हर समय बिजली आपूर्ति होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed