फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agra Banaras Vande Bharat train will run regularly from today

Vande Bharat: आज से नियमित चलेगी आगरा-बनारस वंदे भारत ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल और किराया

Mon, 23 Sep 2024 07:21 AM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Sep 2024 07:21 AM IST
सार

चेयरकार का किराया 1500 और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2785 रुपये प्रति यात्री

विज्ञापन
Agra Banaras Vande Bharat train will run regularly from today
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेमी हाईस्पीड ट्रेन 20175/20176 आगरा-बनारस वंदे भारत सोमवार से नियमित चलना शुरू होगी। 20176 वंदे भारत सुबह छह बजे आगरा से रवाना होकर दोपहर एक बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। बनारस स्टेशन से अपराह्न 3.30 बजे रवाना होकर रात 10.20 बजे आगरा पहुंचेगी।

विज्ञापन


चेयरकार का किराया 1500 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2785 रुपये प्रति यात्री है। खास बात कि इस रूट पर संचालित आठ से नौ ट्रेनों में किसी भी ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं है। जबकि एक मात्र वंदे भारत ट्रेन में 300 से अधिक सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार बनारस-आगरा वंदे भारत ट्रेन के संचालन संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आठ कोच की वंदे भारत बनारस स्टेशन के लिए पहली ट्रेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, इटावा होते हुए आवाजाही करेगी। सात घंटे में आगरा-बनारस का सफर तय होगा। प्रयागराज व कानपुर और टूंडला जाने वालों के लिए भी इस ट्रेन से बहुत राहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed