फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer recruitment rally 2024 will be held at Ranbankure Stadium from today to 21 August

Agniveer Bharti Rally: आज से 21 अगस्त तक रणबांकुरे स्टेडियम में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, पढ़ें- जरूरी बातें

Sun, 04 Aug 2024 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Aug 2024 10:30 AM IST
सार

Agniveer Bharti Rally : आज से 21 अगस्त तक रणबांकुरे स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली होगी। पहले दिन वाराणसी समेत आसपास के 12 जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट की रैली में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Agniveer recruitment rally 2024 will be held at Ranbankure Stadium from today to 21 August
अग्निवीर भर्ती रैली 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में रविवार से 21 अगस्त तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने अप्रैल-मई 2024 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास किया है।

विज्ञापन


सेना भर्ती निदेशक कर्नल ऋषि दूबे ने बताया कि सीईई में 11,514 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। यह भर्ती रैली अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी और अग्निवीर टेक्निकल के रिक्त पदों के लिए है। इस रैली में 12 जिलों वाराणसी, मऊ, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और जौनपुर के अभ्यर्थी ही शामिल होंगे।

विज्ञापन

जानकारी चाहिए तो फोन कर बात करें

सेना भर्ती निदेशक ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को सुझाव है कि वे रैली से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी के नंबर 0542-2506655/7518900198 पर संपर्क करें। सभी अभ्यर्थी अतिरिक्त सतर्कता बरतें और दलालों का शिकार न बनें या किसी अनुचित साधन का सहारा न लें। सेना में चयन निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है।

अग्निवीर सेना की भर्ती तिथियां

4 अगस्त 2024 - अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट - सभी 12 जिलों के अभ्यर्थी।
5 अगस्त 2024 - अग्निवीर 8वीं/10वीं पास ट्रेडमैन - सभी 12 जिलों के अभ्यर्थी।
5 अगस्त 2024- अग्निवीर जीडी - चंदौली जिले की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी।
6 अगस्त 2024 - अग्निवीर जीडी - वाराणसी, मऊ और सोनभद्र जिले की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी।
7 अगस्त 2024 - अग्निवीर जीडी - गाजीपुर जिले की जखनिया तहसील छोड़ कर अन्य 6 तहसीलों के अभ्यर्थी।
8 अगस्त 2024 - अग्निवीर जीडी - गाजीपुर जिले के जखनिया तहसील और गोरखपुर जिले की सभी तहसील के अभ्यर्थी।
9 अगस्त 2024 - बलिया जिले की सिकंदरपुर तहसील छोड़ कर अन्य 5 तहसीलों के अभ्यर्थी
10 अगस्त 2024 - बलिया जिले की सिकंदरपुर तहसील और देवरिया व मिर्जापुर जिले की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी।
11 अगस्त 2024 - आजमगढ़ और भदोही जिले की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी।
12 अगस्त 2024 - जौनपुर जिले की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी।
13 से 21 अगस्त 2024 - चिकित्सा और अंतिम दस्तावेजीकरण के लिए आरक्षित दिन।

विज्ञापन

रात नौ बजे से उमड़ने लगे अभ्यर्थी

अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रात 12 बजे अपने प्रवेशपत्र के साथ रणबांकुरे स्टेडियम पहुंचना होगा। इसके चलते चार अगस्त को होने वाली भर्ती के मद्देनजर शनिवार की रात नौ बजे से ही छावनी क्षेत्र में रणबांकुरे स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर चहल-पहल बढ़ गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिगरा और कैंट थाने की पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है। इसके अलावा दलाल अभ्यर्थियों को निशाना न बना पाएं, इसके मद्देनजर आर्मी इंटेलिजेंस की टीम भी हाई अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed