{"_id":"6920ce5439d3a7fe34011711","slug":"agniveer-recruitment-554-candidates-succeeded-in-the-race-on-the-last-day-varanasi-news-c-20-vns1056-1195301-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती : अंतिम दिन 554 अभ्यर्थियों को दौड़ में मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती : अंतिम दिन 554 अभ्यर्थियों को दौड़ में मिली सफलता
विज्ञापन
सेना की भर्ती
रेस चरण पूरा, रणबांकुरे मैदान में सोनभद्र और जौनपुर के 803 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का रेस चरण शुक्रवार को खत्म हुआ। अंतिम दिन रेस में 803 अभ्यर्थियों में से 554 ने सफलता प्राप्त की। अग्निवीर जीडी (जौनपुर व सोनभद्र) वर्ग के कुल 978 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें जौनपुर के 907 और सोनभद्र के 71 अभ्यर्थी शामिल हुए।
भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि इस साल भर्ती रैली में 16,285 अभ्यर्थियों में 13,201 ही भर्ती स्थल तक पहुंचे। 9,505 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता पाई। दस्तावेज सत्यापन के दौरान 110 अभ्यर्थियों के पास मल्टीपल या फर्जी आईडी के मामले सामने आए, जबकि 15 अभ्यर्थियों की ओर से एनसीसी के गलत प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए गए। कद माप में 1,289 अभ्यर्थियों को मानक पूरा न करने पर बाहर होना पड़ा। शुक्रवार को सोनभद्र से बुलाए गए 71 में से 55 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 803 अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया और 554 अभ्यर्थी सफल हुए। भर्ती प्रक्रिया कर्नल मानस महापात्रा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से हुई। वहीं, पूर्व में रेस पास अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण नियमों के अनुसार जारी है।