फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer Bharti Rally 847 candidates appeared for post of technical and office assistant 141 successful

Agniveer Bharti Rally: टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट के लिए दौड़े 847 अभ्यर्थी, 141 हुए सफल

Mon, 05 Aug 2024 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Aug 2024 12:16 PM IST
सार

वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के पहले दिन 12 जिलों के 1091 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इस दौरान टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट के लिए 847 अभ्यर्थी दौड़े, जिसमें 141 सफल हुए। 

विज्ञापन
Agniveer Bharti Rally 847 candidates appeared for post of technical and office assistant 141 successful
अग्निवीर भर्ती रैली 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में रविवार को अग्निवीर सेना भर्ती रैली के पहले दिन टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए 847 अभ्यर्थियों ने 1600 मीटर की दौड़ लगाई। इनमें से 141 अभ्यर्थियों ने निर्धारित 5 मिनट 45 सेकंड में दूरी तय की और सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, अग्निवीर टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए वाराणसी सहित 12 जिलों के 1091 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की लंबाई और वजन के साथ ही सीने की माप लेकर उनके कागजात चेक किए गए।
विज्ञापन


सोमवार (5 अगस्त) को 12 जिलों के अभ्यर्थियों को 8वीं / 10वीं पास ट्रेड्समैन के अलावा चंदौली जिले की सभी तहसीलों के अभ्यर्थियों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वास्तविक दस्तावेज के साथ आएं
सेना भर्ती कार्यालय के मुताबिक, एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज का 20 फोटो, 8वीं की मार्कशीट और टीसी की मूल प्रति, 10वीं की मार्कशीट और टीसी की मूल प्रति, 12वीं की मार्कशीट की मूल प्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट की मूल प्रति, पैन कार्ड, आधार कार्ड (मोबाइल नंबर अपडेट हो), रिलेसनशिप सर्टिफिकेट जरूर लेकर आना है। वास्तविक दस्तावेज ही मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed