फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer Bharti 2025 army opened ground for first time in Varanasi

Agniveer Bharti 2025: सेना भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां देखें- बड़ा अपडेट

Wed, 29 Jan 2025 12:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 29 Jan 2025 12:33 AM IST
सार

Agniveer Bharti 2025: सेना भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी में सेना ने पहली बार अपने ग्राउंड खोले हैं। यहां युवा तीन घंटे दौड़ सकेंगे। 

विज्ञापन
Agniveer Bharti 2025 army opened ground for first time in Varanasi
Agniveer Bharti 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं को अब सड़क पर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेना भर्ती कार्यालय ने पहली बार युवाओं के लिए अपने ग्राउंड खोल दिए हैं। अग्निवीर की तैयार कर रहे युवाओं को सड़कों या हाईवे पर दौड़ना पड़ता है। इसके चलते सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बार इन हादसों में उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने तीन घंटे ग्राउंड खोलने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सुबह 6 से 7 बजे और शाम को 4 से 6 बजे तक युवा यहां दौड़ सकते हैं। वाराणसी के सैकड़ों युवा रिंग रोड, छावनी क्षेत्र से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर दौड़ लगाते रहते हैं। जिससे वह भर्ती के दौरान दौड़ में पास हो सकें।
विज्ञापन


ग्राउंड खुलने से युवाओं को फायदा होगा कि जिस ग्राउंड पर उन्हें भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट देना है, वहां पहले से ही दौड़कर उसे समझ सकेंगे। जब युवा रोड या हाईवे पर दौड़ लगाते हैं तो उन्हें उस ग्राउंड के जैसा माहौल नहीं मिलता है और बाद में परीक्षा के समय परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी

कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि युवाओं को अपने साथ आधार कार्ड या फिर कोई आईडी प्रूफ लाना होगा। जिसे दिखाकर वे ग्राउंड में इंट्री कर सकते हैं। इसके लिए गेट पर गार्ड की तैनाती की जाएगी, जो उनकी जांच कर ही उन्हें ग्राउंड में इंट्री देगा। अगर कोई भी युवा ग्राउंड का गलत उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि सेना के लोग भी समय-समय पर युवाओं की निगरानी करते रहेंगे, जिससे माहौल खराब न हो सके। ग्राउंड में युवाओं को दौड़, पुल अप्स, लंबी कूद और जिगजैग बैलेंस की तैयारी करने का भी मौका मिल सकता है। क्योंकि जब भर्ती होती है, तो उनसे ये सब कराया जाता है।

फरवरी में शुरू होगा अग्निवीर के लिए आवेदन

युवाओं के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। जिसकी अधिसूचना सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देखी जा सकती है। अप्रैल में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, रैली जून के अंत में शुरू होकर जुलाई के पहले सप्ताह में खत्म हो सकती है। वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed