{"_id":"809fc9efad365c04c209b047dd331698","slug":"agencies-vigilant-about-the-safety-of-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां चौकन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां चौकन्नी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 15 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत रविदास जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर खुफिया एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। जयंती कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों की भीड़ होनी है।
विज्ञापन
इसी दिन आप नेता अरविंद केजरीवाल भी पहुंच रहे हैं। बसपा के कुछ लोग भी पहुंचेंगे। इस सियासी गहमागहमी को देखते हुए खास तौर से ऐसी रणनीति बनाई जा रही है कि कहीं भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पाए। खुफिया एजेंसियां कानून व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविदास जयंती पर 22 फरवरी को वाराणसी आने का कार्यक्रम है। सीर में सभा को संबोधित करने के बाद उन्हें बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेना है।
विज्ञापन
रविदास जयंती में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निमंत्रण भेजा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। अगर दोनों नेता कार्यक्रम में पहुंचेंगे तो उनके समर्थक और पार्टी नेता भी पहुंचेंगे।
काफी भीड़ होगी। भाजपा और आप कार्यकर्ता पहले भी वाराणसी में कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। अस्सी पर मारपीट हो चुकी है।
ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि कहीं सीर में होने वाली सभा में भाजपा और आप नेताओं के बीच नारेबाजी न होने लगे। ऐसी आशंका को देखते हुए हर स्तर पर पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है।