फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Against theft lockout, demands action

चोरी के विरोध में तालाबंदी, कार्रवाई की मांग

Sat, 24 Jan 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sat, 24 Jan 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Against theft lockout, demands action
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर से गुरुवार को ईंट चोरी और इसके बाद हुई मारपीट के विरोध में छात्रनेताओं ने शुक्रवार को प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर धरना दिया। इस दौरान कुलपति, कुलानुशासक को पत्र देकर छात्रनेताओं ने कार्रवाई की मांग की और परिसर में चोरी से संबंधित पोस्टर भी चस्पा किए। वहीं, मारपीट में घायल गौरव सिंह पिंचू का मलदहिया स्थित सिंह हास्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब चार बजे काशी विद्यापीठ के पुस्तकालय के समीप से ईंट चोरी होने के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई थी। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ही पूर्व महामंत्री विकास सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुबेर, छात्रनेता मोहित सिंह, डिंपल सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन पहुंचे और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्रनेताओं ने कुलपति को मांग पत्र सौंप विश्वविद्यालय की सुरक्षा दुरुस्त करने और घटना के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उधर कुलानुशासक प्रो. कल्पलता पांडेय ने नियंता मंडल के सदस्यों के साथ परिसर में छात्रों के परिचय पत्र की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परिसर में घूम रहे कुछ लोगों को भी खदेड़ा गया। वहीं, छात्रसंघ भवन पर हुई बैठक में अध्यक्ष संदीप सिंह, महामंत्री अनित पटेल ने कहा कि राजनीतिक द्वेषवश कुछ लोग शिक्षकों पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं जो गलत है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अराजकत्वों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो छात्रों के साथ धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed