{"_id":"655e526c93bde3e5520cffa7","slug":"after-twenty-years-junior-handball-team-of-varanasi-division-became-champion-varanasi-news-c-20-vns1013-428972-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीस साल बाद वाराणसी मंडल की जूनियर हैंडबॉल टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीस साल बाद वाराणसी मंडल की जूनियर हैंडबॉल टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
जौनपुर में खेली गई प्रादेशिक जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने 20 साल से ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। टीम ने बुधवार को फाइनल में अयोध्या मंडल को 23-16 हराया। वाराणसी की ओर से नैना ने सर्वाधिक आठ गोल किए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में खिताबी मुकाबले में वाराणसी की सुमन यादव ने सात और रेशमा ने तीन गोल किए। सुमन वाराणसी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। अयोध्या की ओर से आराधना त्रिपाठी ने आठ गोल किए। जिलाधिकारी जौनपुर अनुज झा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के अमित पांडेय, तौफीक अहमद, शम्स तबरेज शैम्पू मौजूद थे।
टीम में विकास इंटर कॉलेज के दस खिलाड़ी
वाराणसी मंडल की कप्तान सताक्षी पटेल ने कहा कि टीम सबके प्रयास से टीम जीती है। विजेता टीम में विकास इंटर कॉलेज की 10 छात्राएं हैं। टीम में रेशमा यादव, प्रीती यादव, नैना यादव, शिवांगी पांडेय, एस यादव, काजल पटेल, कोमल, सुरम्या पाठक, रोशनी भारती, निहारिका ठाकुर और सुमन यादव शामिल रहीं। तरुण कुमार टीम मैनेजर थे।