फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After Triveni on Panchami, a dip was taken in the Ganges

Varanasi News: पंचमी पर त्रिवेणी के बाद गंगा में लगाई डुबकी

Sat, 24 Jan 2026 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
After Triveni on Panchami, a dip was taken in the Ganges
माघ मास में बसंत पंचमी पर शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए आस्थावानों की भीड़ रही। दशाश्वमेध, अस्सी और राजघाट पर हुजूम उमड़ा रहा। भोर से रात तक स्नान-दान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही घाट किनारे के देवालयों में दर्शन-पूजन किया। वहीं, माघ मेले से संगम स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं ने काशी में भी स्नान कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

माघ मास में स्नान का विशेष महत्व है। इस मास के प्रमुख स्नानों में एक बसंत पंचमी भी है। काशी में गंगा स्नान के पुण्य लेने पूर्वांचल भर से श्रद्धालु पहुंचे थे। बृहस्पतिवार की शाम से ही बाहर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दशाश्वमेध, अस्सीघाट, पंचंगंगा, राजघाट आदि घाटों पर भोर में ही स्नान शुरू हो गया। तीर्थ पुरोहितों से संकल्प कराने के साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा दिया। दोपहर बाद प्रयागराज में लगे माघ मेले में संगम स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सभी गेटों पर दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


मार्कंडेय धाम में उमड़े भक्त
शहर के बाहर मार्कंडेय महादेव घाट, ढकवां के गौरीशंकर महादेव घाट, माधोपुर घाट और वरुणा तट पर रामेश्वर घाट पर स्नान के लिए भीड़ रही। ग्रामीण इलाकों के लोगों ने स्नान कर शिवालयों में दर्शन-पूजन किया। मार्कंडेय महादेव धाम में दर्शन के लिए पूर्वांचल भर से श्रद्धालु पहुंचे थे। शूलटंकेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव मंदिर, गौरीशंकर महादेव में दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed