फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the vote, the administration is now preparing for the counting of votes, counting will be done in eight blocks on May 2. in varanasi

वाराणसीः मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन, दो मई को आठ ब्लॉकों में होगी गिनती

Tue, 20 Apr 2021 10:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Apr 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
After the vote, the administration is now preparing for the counting of votes, counting will be done in eight blocks on May 2. in varanasi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के बाद अब प्रशासन सकुशल मतगणना की तैयारी में जुट गया है। जिले के आठ ब्लॉकों में होने वाली मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। मतगणना पर्यवेक्षक संग सहायक बनाने की तैयारी की जा रही है। 2592 बूथों की मतपेटियों की गणना के लिए डेढ़ हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


हर टेबल पर एक-एक पर्यवेक्षक और तीन-तीन गणना सहायक रहेंगे। करीब 200 सहायक अतिरिक्त रखे जाएंगे। जिले में दूसरे चरण में सोमवार को जिला पंचायत, गाम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के सभी पदों के लिए मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
विज्ञापन


अब प्रशासनिक अफसरों का सारा ध्यान दो मई को होने वाली मतगणना पर टिक गई है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पंचायत जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि आठों ब्लॉक में मतगणना की तैयारी की जा रही है। टेबलवार गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed