{"_id":"607e5bc78ebc3ebd0968340a","slug":"after-the-vote-the-administration-is-now-preparing-for-the-counting-of-votes-counting-will-be-done-in-eight-blocks-on-may-2-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन, दो मई को आठ ब्लॉकों में होगी गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन, दो मई को आठ ब्लॉकों में होगी गिनती
Tue, 20 Apr 2021 10:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के बाद अब प्रशासन सकुशल मतगणना की तैयारी में जुट गया है। जिले के आठ ब्लॉकों में होने वाली मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। मतगणना पर्यवेक्षक संग सहायक बनाने की तैयारी की जा रही है। 2592 बूथों की मतपेटियों की गणना के लिए डेढ़ हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे।
हर टेबल पर एक-एक पर्यवेक्षक और तीन-तीन गणना सहायक रहेंगे। करीब 200 सहायक अतिरिक्त रखे जाएंगे। जिले में दूसरे चरण में सोमवार को जिला पंचायत, गाम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के सभी पदों के लिए मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
अब प्रशासनिक अफसरों का सारा ध्यान दो मई को होने वाली मतगणना पर टिक गई है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पंचायत जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि आठों ब्लॉक में मतगणना की तैयारी की जा रही है। टेबलवार गिनती की जाएगी।