{"_id":"67474149508438f345089723","slug":"after-the-four-year-ban-imposed-on-bajrang-punia-the-wrestling-association-president-said-he-should-have-giv-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग पुनिया पर लगे चार साल के प्रतिबंध के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बोले : देना चाहिए था डोप सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग पुनिया पर लगे चार साल के प्रतिबंध के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बोले : देना चाहिए था डोप सैंपल
Wed, 27 Nov 2024 09:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 27 Nov 2024 09:27 PM IST
सार
नाडा ने बजरंग पुनिया पर चार साल का प्रतिबंध लगाया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इस कार्रवाइ से कुश्ती संघ का कोई नुकसान नहीं होगा। कई बेहतर खिलाड़ी अभी मौजूद हैं।
विज्ञापन
पहलवान बजरंग पुनिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजरंग पुनिया पर लगे प्रतिबंध के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दिया है। उन्होंने कहा कि बजरंग पुनिया को डोप सैंपल देना चाहिए था। बजरंग पुनिया पर प्रतिबंध से कुश्ती संघ को नुकसान नहीं होगा, उनके बदले कई बेहतर खिलाड़ी मौजूद हैं। उन्हाेंने मांग की है कि खिलाड़ी अनुशासन में नहीं रहें तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
बताते चलें कि ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पुनिया पर एंटी डोपिंग कोड के उल्लंघन का आरोप लगा है और नाडा ने चार साल का प्रतिबंध लगाया है। आरोप पर गौर करें तो नेशनल टीम के सेलेक्शन ट्रायल के दौरान कहा गया कि पुनिया ने डोप टेस्ट का नमूना देने से इन्कार कर दिया। बाद में कार्रवाई की जद में पुनिया आए और 23 अप्रैल को उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के खिलाफ बजरंग पुनिया ने अपील भी की थी लेकिन उनकी अपील रद्द हुई और जून माह में उन्हें नोटिस जारी किया गया। अब उन पर प्रतिबंध की कार्रवाई सामने आइ है।
विज्ञापन