फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After stopping the furnaces were burned

रोक के बाद भी धधक रहीं भट्ठियां

Tue, 24 Jan 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 24 Jan 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
After stopping the furnaces were burned
कोयला

विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रामीण इलाकों के होटलों-ढाबों और रेस्टोरेंटों में कोयले और केरोसिन तेल के इस्तेमाल पर रोक लगाई है लेकिन जिले में खुलेआम इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाईवे और उसके आसपास के हिस्सों में संचालित अधिकतर होटल-ढाबों पर केरोसिन और कोयले की भट्ठियां रोजाना धधकती हैं। एनजीटी की रोक का पालन कराने के लिए शासन के अपर मुख्य सचिव ने पत्र भी भेजा है मगर प्रशासनिक अधिकारी इससे बेखबर हैं।


एनजीटी के निर्देश के तहत अपर मुख्य सचिव चंचल कुमार तिवारी ने जिला प्रशासन और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को पत्र भेजकर इसका अनुपालन कराने को कहा है लेकिन यहां हालात दूसरे हैं। कछवा रोड इलाके में नेशनल हाईवे के किनारे लगभग एक दर्जन ढाबों पर कोयले की भट्टी पर ही भोजन बनाया जा रहा है। बीहड़ा गांव के सामने आधा दर्जन और तमाचावाद में दो तथा चित्रसेनपुर गांव के सामने चार ढाबे हैं, सभी जगह केरोसिन और कोयले का इस्तेमाल होता है। कपसेठी मार्ग, छतेरी और जोगियापुर सहित अन्य ढाबों पर भी यही हाल है। 
विज्ञापन



कुछ ढाबों पर तो एलपीजी की व्यवस्था के बाद भी अधिकतर काम कोयले कीभट्टी पर किया जाता है। मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी स्थित ढाबा संचालक लक्ष्मन यादव और रखौना ढाबा के चंद्रकेश प्रसाद का कहना है कि कोयला के उपयोग पर पाबंदी संबंधी शासनादेश की जानकारी नहीं है। जब रोक जारी होगी तो दूसरी व्यवस्था की जाएगी। चौबेपुर इलाके में वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चद्रंावती, ढकवां, राजवारी, उगापुर, बहरामपुर, संदहा, रूस्तमपुर स्थित ढाबों पर रोक के बाद भी कोयले की भट्ठियां धधक रही हैं। रोहनिया, बड़ागांव क्षेत्र के कई ढाबों पर धड़ल्ले से कोयले का इस्तेमाल होता है। कभी कोई रोकटोक नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed