Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After reviewing thousand CCTV cameras one lakh phone calls murder suspect apprehended in varanasi

Varanasi News: एक हजार सीसी कैमरे, एक लाख फोन कॉल खंगाल कर हत्या के आरोपी को पकड़ा; मिलेगा सम्मान

Mon, 26 Jan 2026 11:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 11:28 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस अपराध और हादसों को कम करने का लगातार प्रयास कर रही है। कई पुलिसकर्मियों ने अपराधियों को पकड़ने में अपना जी जान लगा दिया। अथक प्रयास से कई लोगों को हादसे का शिकार होने से बचाया गया।

विज्ञापन
After reviewing thousand CCTV cameras one lakh phone calls murder suspect apprehended in varanasi
वाराणसी पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Republic Day: एसआई अविनाश कुमार सिंह व एसआई पंकज सिंह चौहान ने एक माह पूर्व बड़ागांव क्षेत्र में बाइक टकराने के मामूली विवाद में अंधाधुंध फायरिंग में किशोर की मौत मामले में 24 घंटे पूर्व से 24 घंटे बाद तक के एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों और एक लाख से अधिक फोन कॉल्स का विश्लेषण किया। 

विज्ञापन


इसके आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसआई गणेश प्रसाद पटेल व एसआई रामचंद्र यादव ने मिर्जामुराद क्षेत्र में एक ढाबे के कमरे में दिनदहाड़े युवती की हत्या के मामले में चार घंटे के भीतर सीसीटीवी, सीडीआर और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने शिवपुर थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व एक महिला की हत्या मामले में 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए दंपती को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थाना प्रभारियों ने तोड़ी पशु तस्करों की कमर
कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने पशु तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से तस्करी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने एक ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग कर पिता-पुत्र को घायल कर लूट मामले में मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

मृत्युदंड से लेकर आजीवन कारावास की सजा दिलाई : डीजीसी क्रिमिनल मुनीब सिंह चौहान ने प्रभावी एवं सशक्त पैरवी के माध्यम से पंजीकृत प्राथमिकी में आरोपियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दिलाई। विशेष लोक अभियोजक संदीप जायसवाल ने प्रभावी एवं सशक्त पैरवी के माध्यम से पंजीकृत प्राथमिकी में संलिप्त आरोपियों को न्यायालय से मृत्युदंड की सजा दिलाई। एसपीपी (पॉक्सो) संतोष सिंह ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई।

डूबने से पांच लोगों को बचाया
कांस्टेबल कुमार गौरव ने जल पुलिस में ड्यूटी के दौरान साहस व सतर्कता का परिचय देते हुए गंगा में संकट में फंसी महिला श्रद्धालु को अपनी जान की बाजी लगाकर को सुरक्षित बाहर निकाला। बीते एक साल में प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान उन्होंने बिना जान की परवाह किए त्वरित कार्रवाई कर कुल 5 लोगों का बचाया। एसओजी-2 प्रभारी अभिषेक पांडेय ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, डिजिटल फुटप्रिंट, आईपीडीआरए और उन्नत डोर-स्कैनिंग के माध्यम से कई केस का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed