फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   after relaxation in coronavirus new cases the migrants started returning again Long waiting in trains going from Varanasi to mumbai delhi chennai ETC

कोरोना का असर कम होते ही प्रवासियों का पलायन शुरू , वाराणसी से महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Thu, 03 Jun 2021 10:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Jun 2021 10:20 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद प्रवासी अब फिर से अपने काम धंधों पर लौटने लगे हैं।  कई राज्यों में उद्योग-धंधे व कार्यालय शुरू होने पर वापस घर लौटे मजदूर और नौकरी पेशा वाले फिर से अपने काम पर लौट रहे हैं। ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। 

विज्ञापन
after relaxation in coronavirus new cases the migrants started returning again Long waiting in trains going from Varanasi to mumbai delhi chennai ETC
महानगरों से घर लौटे प्रवासी फिर काम पर लौटने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर का ग्राफ गिरते ही लॉकडाउन में ढील के बाद मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों से घर लौटे प्रवासी फिर काम पर लौटने लगे हैं। वाराणसी सहित पूर्वांचल भर के श्रमिकों की भीड़ वाराणसी के कैंट स्टेशन पर बढ़ गई है। महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में सीट के लिए अब तत्काल आरक्षण में भी यात्रियों को जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


 वाराणसी से मुंबई, सूरत, गुजरात,  अहमदाबाद, हैदराबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों में जहां 15-20 दिन पहले सीटें खाली थीं तो अब वहीं वेटिंग दिखनी शुरू हो गई हैं। खास कर बिहार-झारखंड से होकर बनारस से मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों में अगले सप्ताह भर तक जगह नहीं है। वाराणसी कैंट स्टेशन पर हर दिन की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है।  
विज्ञापन


इसे देखते हुए मेडिकल टीम ने जांच बढ़ा दी और प्रवासियों के नाम भी रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं। मुंबई की ओर जाने वाली महानगरी, कमायनी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेनों में अगले सप्ताह भर तक जगह नहीं है। लगभग सभी श्रेणियों में वेटिंग लिस्ट है। आरक्षित टिकट के लिए मारामारी चल रही है। स्थिति यह है कि ट्रेनों में किसी तरह सवार हो कर यात्री यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों की ओर से आ रहा टिकट और पैसे

वहीं महाराष्ट्र लौटने वाले प्रवासी अपने साथ 48 घंटे का आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट भी लेकर जा रहे हैं। कुछ प्रवासियों ने बताया कि डेढ़ से दो माह तक घर बैठ गए थे। अब महाराष्ट्र में स्थिति सामान्य हो रही है तो उद्योग और धंधे भी खुलने लगे हैं। इसलिए कंपनियों की ओर से बुलावा आ रहा है। टिकट और कोविड जांच रिपोर्ट का भी पैसा कंपनियों की ओर खाते में भेज दिया जा रहा है। वहीं कुछ प्रवासियों ने बताया कि एडवांस सैलरी तक भेजी जा रही है।

आजमगढ़ के रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि हैदराबाद जा रहे हैं, वहीं एक कंपनी में काम करते थे। कंपनी की ओर से टिकट भेजा गया। घर परिवार चलाने के लिए काम जरूरी है। कुछ यही कहना जौनपुर के रहने वाले मुकेश प्रजापति का भी रहा। बोले-मुंबई के गोरेगांव में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते थे, मालिक ने टिकट और पैसा भेज दिया तो अब वहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed