फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After membership, door to door campain ? Siddharthanath singh

सदस्यता के बाद अब चलेगा संपर्क अभियान

Mon, 06 Apr 2015 01:50 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
After membership, door to door campain ? Siddharthanath singh

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्र्ाी और पश्चिम बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दस करोड़ सदस्य बनाने के बाद भाजपा अपने नए सदस्यों के बीच संपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता मई से नए सदस्यों के घर जाकर उनका पूरा ब्योरा एकत्र करेंगे और यह जानकारी स्थानीय कार्यालय से लेकर राष्ट्रीय कार्यालय तक में मौजूद रहेगी।

विज्ञापन

 कहा कि पार्टी ने 15 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान अगस्त से शुरू होगा। श्री सिंह ने रविवार को अपराह्न गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सौ सदस्य बनाने वाले को ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाकर दस करोड़ लोगों को पास-पास लाया है अब उन्हें साथ-साथ लाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बंगलूरू में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जिक्र करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दो दिवसीय बैठक में जम्मू-कश्मीर और भूमि अधिग्रहण बिल पर लंबी चर्चा हुई। दोनों ही मुद्दों पर आगे भी पार्टी का वही रवैया रहेगा जो अभी है। पार्टी भूमि अधिग्रहण बिल को किसान और गरीब विरोधी बताने वालों को बेनकाब करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की किल्लत पर राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बनारस में इसलिए पूरे समय बिजली नहीं दे रही क्यों कि यह पीएम का संसदीय क्षेत्र है। रहा सवाल केंद्र के प्रयासों का तो दस महीने में देश मे 21 हजार किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन बिछाई गई है। इस अवधि में बिजली का उत्पादन भी 30 फीसदी बढ़ा है। इतना ही नहीं कोयले के उत्पादन में भी साढ़े आठ फीसदी को इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed