मऊ : आठ जमात के 117 लोगों को घरों से निकालकर प्रशासन ने किया क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में लॉक डाउन के बाद भी बड़ी संख्या में जमातियों के मिलने की घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसी क्रम में मऊ जिला प्रशासन की तरफ से चलाए गए अभियान में आठ जमात के कुल 117 लोग मिले, जो विभिन्न लोगों के घरों में पनाह लिए थे। सभी को लिटिल फ्लावर स्कूल में क्वारंटीन कर जांच की जा रही।
डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बताया कि शासन स्तर पर चलाये गए अभियान के तहत मंगलवार को छापामारी की गई। इस दौरान शहर, मुहम्मदाबाद गोहना, कोपागंज आदि स्थानों पर छापेमारी कर 117 लोगो को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर पता चला सभी किसी न किसी जमात से ताल्लुक रखते है। पकड़े गए सभी लोगों को लिटिल फ्लावर स्कूल में क्वारंटीन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पकड़े गए लोगो मे 14 लोग बिजनौर से 28 फरवरी को , 16 लोग मुरादाबाद से 16 मार्च को, 13 लोग मुंबई से 20 मार्च को, 15 लोग मेरठ से 4 फरवरी को, 15 लोग सेलमपुर दिल्ली से 10 मार्च को, 14 लोग इदार पुर पुरानी दिल्ली से 14 मार्च को, 25 लोग मेरठ से 29 जनवरी को आकर जिले में रुके थे।
10 मार्च को मऊ आने वाली 15 लोगों की जमात 9 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में मौजूद थी। जांच में किसी को संक्रमित नहीं पाया गया है। लेकिन जमात को घरों में रखने वाले सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही कवारंटीन किए गए 117 लोगों के विरुद्ध भी करवाई की जाएगी। एसपी ने बताया की जांच अभी जारी है।