फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After dispute students in college, employee fired revolver

  वाराणसी : महाविद्यालय में  छात्रों से हुए विवाद के बाद कर्मचारी ने तान दिया रिवाल्वर

Fri, 24 Jun 2022 08:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Jun 2022 08:56 PM IST
सार

आशा महाविद्यालय बाबतपुर में बीकॉम की मौखिक परीक्षा के दौरान विवाद के बाद हुआ हंगामा

विज्ञापन
After dispute students in college, employee fired revolver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 वाराणसी के बड़ागांव बाबतपुर स्थित आशा महाविद्यालय में छात्रों से हुए विवाद के बाद कर्मचारी ने छात्रों के ऊपर रिवाल्वर तान दी। हंगामे और विवाद के बीच दूसरे कर्मचारियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आशा महाविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा थी। छात्रा के साथ आए युवक और कर्मचारियों के बीच परिसर में प्रवेश को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू हुई। छात्र भी उस युवक के समर्थन में आ गए। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महाविद्यालय के एक कर्मचारी ने अपने बचाव में छात्रों पर रिवाल्वर तान दी। वह छात्रों को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने और धक्का देने लगा। इससे परिसर में कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने किसी तरह तरह मामला शांत कराया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बीकॉम की मौखिक परीक्षा दिलाने के लिए एक छात्रा को युवक अपने साथ लेकर आया था। परिसर में आकर वह बेवजह बहस कर रहा था। हम लोगों ने जब उसको टोका तो उसने दुर्व्यवहार किया।

बीच बचाव करने व आत्मरक्षा में रिवाल्वर निकालकर बचाव करने का प्रयास किया गया। बड़ागांव थाना प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में युवक व महाविद्यालय की तरफ से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। युवक का माफीनामा महाविद्यालय की तरफ से पुलिस को देकर कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed